Get App

Indian Railways: वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकट पर मिल सकती है छूट, ये रहा रेलवे का प्लान

Senior citizens Train Ticket Price: ट्रेन में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ट्रेन टिकट में मिलने वाली छूट को दोबारा शुरू किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिकों की ओर से इस छूट को दोबारा बहाल करने की लंबे समय से मांग चल रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही छूट का ऐलान किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 10:11 AM
Indian Railways: वरिष्ठ नागरिकों को रेल टिकट पर मिल सकती है छूट, ये रहा रेलवे का प्लान
Senior citizens Train Ticket Price: साल 2020 में कोरोना महामारी के समय भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में मिलने वाली छूट बंद कर दी थी।

देश की रीढ़ की हड्डी कही जाने वाली भारतीय रेलवे की ओर से बड़ी संख्या में ट्रेनें चलाई जाती हैं। लोगों का सफर सुहाना बनाने के लिए रेलवे की ओर से कई नियम बनाए गए हैं। वहीं कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं। कोरोना वायरस महामारी के आने के पहले ट्रेन में सफर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट मिलती थी। लॉकडाउन के बाद वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली यह छूट बंद कर दी गई है। तब से अब तक वरिष्ठ नागरिक रेलवे में किराए में मिलने वाली छूट को दोबारा शुरू करने की गुहार लगा रहे हैं।

ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय रेलवे जल्द ही इस छूट को बहाल कर सकता है। अगर रेल मंत्रालय इस अपील पर विचार करता है तो सीनियर सिटिजन को एक बार फिर से छूट मिल सकती है।

40 से 50 फीसदी किराए में मिलती थी छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के पहले रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को छूट मिलती थी। इसमें महिला वरिष्ठ नागरिकों को 50 फीसदी और पुरुष वरिष्ठ नागरिकों को 40 फीसदी छूट मुहैया कराई जाती थी। इस छूट के बंद होने के बाद मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिकों को भी आम आदमी की तरह पूरा किराया देना होता है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, 60 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को वरिष्ठ नागरिकों की कैटेगरी में गिना जाता है। वहीं अगर महिलाओं की बात करें तो 58 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को रेलवे की ओर से वरिष्ठ नागरिक माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें