आज के समय में इलेक्ट्रिसिटी के बिना एक दिन भी गुजारा मुश्किल है। कुछ लोगों के लिए तो बिना बिजली के एक घंटा भी रह पाना परेशानी भरा होता है। वैसे तो हर जगह बिजली आपूर्ति सरकार की ओर से पोल टू पोल की जाती है। लेकिन 24 घंटे इसके रहने की गारंटी नहीं होने के कारण बैक अप के लिए इन्वर्टर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर अपने घर में हर समय बिजली के सप्लाई को बनाए रखने के लिए इन्वर्टर यूज करते हैं, तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको बैटरी में पानी रिफिल करने से जुड़ी अहम बातों को बता रहे हैं।
