IRCTC Down: आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप डाउन, तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन टिकट नहीं हो रहे बुक

आईआरसीटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। तकनीकी समस्या ठीक होते ही हम सूचित करेंगे। भारतीय रेलवे ने सूचित किया है कि टिकट बुक करने की कोशिश करने वाले लोग B2C प्लेयर्स जैसे Amazin और Moneytrip और अन्य प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 11:39 AM
Story continues below Advertisement
IRCTC Down: बताया जा रहा है कि यात्रियों को IRCTC की ऐप और वेबसाइट दोनों पर परेशानी देखने हो रही है

इंडियन रेलवे (Indian Railways) के ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाली कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक मोबाइल ऐप और वेबसाइट ठप हो गई है। इससे लाखों रेल यात्री अपनी टिकट बुक नहीं करा पा रहे हैं। IRCTC ने एक ट्वीट में कहा है कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। IRCTC ने बताया कि उसकी टेक्निकल टीम इसे सही करने में लगी है। इसे जल्दी ही ठीक कर दिया जाएगा।

सैकड़ों लोगों ने मंगलवार सुबह ट्विटर पर आईआरसीटीसी सर्वर के पीक टाइम में डाउन होने की शिकायत की। बताया जा रहा है कि यात्रियों को IRCTC की ऐप और वेबसाइट दोनों पर परेशानी देखने हो रही है। IRCTC का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

IRCTC की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि ऑनलाइन बुकिंग में मंगलवार सुबह से कुछ रुकावटें आ रही हैं। IRCTC ग्राहकों को वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप पर भी टिकट बुक करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


आईआरसीटीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा, "हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। तकनीकी समस्या ठीक होते ही हम सूचित करेंगे।"

ये भी पढ़ें- Meghalaya: मेघालय में भीड़ ने मुख्यमंत्री ऑफिस पर किया हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल, नाइट कर्फ्यू लगाया गया

भारतीय रेलवे ने सूचित किया है कि टिकट बुक करने की कोशिश करने वाले लोग B2C प्लेयर्स, Amazin और Moneytrip जैसे अन्य प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि IRCTC एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए यात्री रेलवे टिकट बुक करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।