Meghalaya: मेघालय में भीड़ ने मुख्यमंत्री ऑफिस पर किया हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल, नाइट कर्फ्यू लगाया गया

Meghalaya: पश्चिमी मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को उत्तेजित भीड़ ने मुख्यमंत्री ऑफिस पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। तुरा शहर में तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी तुरा को शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग कर रहे थे

पश्चिमी मेघालय के तुरा शहर में सोमवार को उत्तेजित भीड़ ने मुख्यमंत्री ऑफिस (Meghalaya Chief Minister Office) पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त मुख्यमंत्री सी. के. संगमा ऑफिस में मौजूद थे। अचिक कॉन्शियस होलिस्टकली इंटीग्रेटेड करिमा (ACHIK) और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी (GHSMC) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे जिन्होंने तुरा को शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग की है। उसी दौरान कार्यालय के बाहर भीड़ जमा हो गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। फिलहाल, तुरा शहर में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। तुरा शहर में तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि उनके इलाज पर आने वाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि तुरा स्थित मुख्यमंत्री ऑफिस पर आज (सोमवार) शाम भीड़ द्वारा किए गए हमले में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उत्तेजित भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।


ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे की जगह अजित पवार बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी तुरा को शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग कर रहे थे तभी बड़ी संख्या में बाहरी लोग उनके साथ आकर मिल गए और ऑफिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की वीडियो फुटेज देखी जाएगी और दोषियों की पहचान की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।