Pan Card और Aadhaar Card आज के वक्त में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड और पैन कार्ड कई सारे कामों में इस्तेमाल होते हैं। लगभग सभी तरह की सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं बैंक में 50 हजार रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए और आईटीआर फाइल करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। जिस वजह से सरकार ने पैन और आधार को एक दूसरे से लिंक करना अनिवार्य बना दिया है। हालांकि कुछ लोगों को इससे छूट दी गई है।
