Pan Card खो जाने पर दूसरा बनवाना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये सिंपल सात ऑनलाइन स्टेप्स

पैन कार्ड में एक दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। पैन कार्ड को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है। पैन कार्ड खो जाने पर विभाग से दोबारा पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना होता है। अगर आपका पैन कार्ड कहीं खो है तो आपको सबसे पहले पुलिस में FIR दर्ज करवा देना चाहिए। जिससे कि आपके पैन का गलत इस्तेमाल ना हो सके

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 4:18 PM
Pan Card खो जाने पर दूसरा बनवाना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये सिंपल सात ऑनलाइन स्टेप्स

Pan Card आज के वक्त में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। चाहे ITR फाइल करना हो या बैंक में 50 हजार रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन करना हो पैन कार्ड चाहिए होता है। इसके अलावा कहीं कहीं पर इसे पहचान पत्र के तौर पर भी यूज किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि जब हमारा पैन कार्ड कहीं खो जाता है। ऐसी स्थिति में हमें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।

पैन कार्ड खो जाने पर क्या करें

पैन कार्ड में एक दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है। पैन कार्ड को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से ऑनलाइन या ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है। पैन कार्ड खो जाने पर विभाग से दोबारा पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना होता है। अगर आपका पैन कार्ड कहीं खो है तो आपको सबसे पहले पुलिस में FIR दर्ज करवा देना चाहिए। जिससे कि आपके पैन का गलत इस्तेमाल ना हो सके।

सरकारी कर्मचारियों के लिए अलर्ट! EPS से लेनी है ज्यादा पेंशन, तो 3 मार्च से पहले कर दें अप्लाई


दोबारा अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

स्टेप 1- पैन कार्ड दोबारा अप्लाई करने करने के लिए इसी ऑफीशियल वेबसाइट TIN-NSDL पर जाएं। इसके बाद अप्लीकेशन टाइप में चेंज या करेक्शन इन इग्जिस्टिंग पैन डाटा/ रिप्रिंट ऑफ पैन कार्ड (नो चेंज इन इग्जिस्टिंग पैन डाटा) के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 2- इस प्रॉसेस के बाद अब पूथी गई जानकारी जैसे कि डेट ऑफ बर्थ, नाम और मोबाइल नंबर को फिल करें। इन सभी जानकारियों को भरने के बाद अब अप्लीकेशन को सबमिट कर दें।

स्टेप 3- इस प्रॉसेस के बाद एक टोकन नंबर जनरेट होगा और इसे आवोदक के रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिया जाएगा। फिर पर्सनल डिटेल के ऑप्शन पर जाकर आपको सभी मांगी गई जानकारियों को भरना होगा। इसके लिए आप खुद जाकर भी दस्तावेजों को जमा कर सकते हैं या फिर ई-केवाईसी के जरिए डिजिटली जमा भी कर सकते हैं।

स्टेप 4- अगर आपने फिजिकली अप्लीकेशन डॉक्युमेंट्स को जमा किया है तो एक एकनॉलेज फॉर्म जनरेट होगा जिसे कि सेल्फ अटेस्टेड डॉक्युमेंट्स जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, आधार, वोटर आईडी, बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट या हाई स्कूल की मार्कशीट के साथ प्रिंट करना जरूरी है।

स्टेप 5- इसके अलावा आप अपने डॉक्युमेंट्स को ई-केवाईसी और ई-साइन के जरिए डिजिटल तौर पर भी जमा कर सकते हैं। हालांकि इस सर्विस का यूज करने के लिए आपको आधार की जरूरत पड़ेगी। इसमें दी गई जानकारियों को वेरिफाई करने के लिए आपके आधार नंबर पर एक ओटीपी आएगा। अंतिम फॉर्म जमा करते समय फॉर्म को ई-साइन करने के लिए डिजिटल सिग्नेचर की जरूरत होगी।

स्टेप 6- ई साइन के जरिए स्कैन किए गए फोटो को सबमिट करने के लिए भी आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। सभी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करने के बाद अप्लीकेशन फॉर्म को वेरिफाई करने के लिए एक ओटीपी आएगा। अब आपको फिजिकल पैन कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक पैन कार्ड में से किसी एक को चुनना होगा। अगर आपको ई पैन कार्ड चाहिए तो इसके लिए आपको एक ईमेल भी उपलब्ध कराना होगा।

स्टेप 7- इसके बाद आपको अप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। अप्लीकेशन फीस का भुगतान करने के कुछ दिनों बाद पैन कार्ड आपके एड्रेस पर भेज दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।