Pan Card में एड्रेस अपडेट करना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये पांच सिंपल ऑनलाइन स्टेप्स

इनकम टैक्स विभाग द्वारा पैन कार्ड एक पहचान दस्तावेज के तौर पर भी जारी किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है जब हमें पैन कार्ड में अपना पता बदलना पड़ जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि पैन में ऑनलाइन पता कैसे बदला जा सकता है। पैन कार्ड में आप आसानी से ऑनलाइन अपना पता बदल सकते हैं। आप आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन अपने पैन कार्ड में अपने एड्रेस को चेंज कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 26, 2023 पर 10:27 PM
Pan Card में एड्रेस अपडेट करना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये पांच सिंपल ऑनलाइन स्टेप्स

Pan Card आज के वक्त में सबसे अहम और जरूरी दस्तावेजों में से एक है। कई सारे जरूरी कामों में पैन कार्ड का इस्तामाल होता है। बैंक में अकाउंट खुलवाना हो, कोई लोन लेना हो, 50 हजार से ज्यादा का ट्रांजैक्शन करना हो या फिर आईटीआर फाइल करना हो इन सभी कामों में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। इनकम टैक्स विभाग द्वारा पैन कार्ड एक पहचान दस्तावेज के तौर पर भी जारी किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति सामने आती है जब हमें पैन कार्ड में अपना पता बदलना पड़ जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि पैन में ऑनलाइन पता कैसे बदला जा सकता है।

पैन कार्ड में कैसे बदल सकते हैं अपना पता

पैन कार्ड में आप आसानी से ऑनलाइन अपना पता बदल सकते हैं। आप आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन अपने पैन कार्ड में अपने एड्रेस को चेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल से ऑनलाइन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये जानते हैं पैन कार्ड में पता बदलने का स्टेप बाय स्टेप तरीके के बारे में।

PAN Card के गलत इस्तेमाल से साइबर ठग लगा सकते हैं आपको पैसों का चूना, ऑनलाइन ऐसे पता लगाएं अपने पैन कार्ड की ट्रांजैक्शन डिटेल


क्या है पैन कार्ड में एड्रेस चेंज करने का स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस

स्टेप 1- पैन कार्ड में अपने एड्रेस को चेंज करने के लिए आपको सबसे पहले यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विस लिमिटेड पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको सभी जरूरी डिटेल जैसे कि पैन नंबर, आधार नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, जीएसटीआईएन और नए पते का सोर्स दर्ज करना होगा।

स्टेप 2- इसके अगले स्टेप में आपको अपने आधार कार्ड की सहायता से एड्रेस अपडेट करने के आप्शन पर जाना होगा। वहां पर आपको आधार ई-केवाईसी एड्रेस अपडेट पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- इसके अगले स्टेप में आपको कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करना होगा। टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4- इसके बाद आपके आधार से जुड़े ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5- एक बार सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आधार कार्ड के डिटेल के मुताबिक रेजिडेंशियल एड्रेस को अपडेट कर दिया जाएगा। सेफ्टी पर्रपज से आपको एक ईमेल भी भेजा जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।