Reliance Jio Customer: सितंबर में टेलिकॉम कंपनी जियो (Jio) ने सबसे अधिक ग्राहक जोड़े हैं। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के 22 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सितंबर में 7.24 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। वहीं, डेटा के मुताबिक भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सितंबर में 4.12 लाख ग्राहक जोड़े हैं। वोडाफोन आइडिया ने अगस्त में 19.58 लाख ग्राहकों के नुकसान के मुकाबले नवंबर में 40.11 लाख ग्राहक खो दिए दिये हैं।
बीते महीने इतने बढ़े थे ग्राहक
अगस्त में जियो के वायरलाइन ग्राहकों की संख्या 73.52 लाख पर पहुंच गई, जबकि बीएसएनएल का यूजर बेस 71.32 लाख रहा। बीएसएनएल देश में पिछले 22 वर्षों से वायरलाइन सर्विस दे रही है, जबकि जियो ने तीन साल पहले ही अपनी वायरलाइन सर्विस की पेशकश शुरू की थी। इसी के साथ अगस्त में देश में वायरलाइन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.59 करोड़ हो गई, जो जुलाई में 2.56 करोड़ थी।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)