Get App

Jio लेकर आया है क्रिकेट के दीवानों के लिए शानदार प्लान, फ्री में उठा सकेंगे IPL देखने का मजा

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक बेहद ही शानदार प्लान लेकर आई है। रिलायंस जियो ने अपनी इस प्लान को खासतौर पर क्रिकेट के दीवानों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा और फ्री में IPL देखने के साथ और भी कई सारे बेहद कमाल के बेनिफिट्स मिलेंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 7:17 PM
Jio लेकर आया है क्रिकेट के दीवानों के लिए शानदार प्लान, फ्री में उठा सकेंगे IPL देखने का मजा
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक बेहद ही शानदार प्लान लेकर आई है

IPL 2023 का आगाज हो चुका है। सारे क्रिकेट प्रेमी साल भर बड़ी ही बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दर्शकों को क्रिकेट के एंटरटेनमेंट के का डोज लगातार सप्लाई करते रहने के लिए देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक बेहद ही शानदार प्लान लेकर आई है। रिलायंस जियो ने अपनी इस प्लान को खासतौर पर क्रिकेट के दीवानों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा के साथ और भी कई सारे बेहद कमाल के बेनिफिट्स मिलेंगे। आइये जानते हैं जियो के इस प्लान की सारी डिटेल।

Reliance Jio न्यू क्रिकेट प्लान की सारी डिटेल

रिलायंस जियो (Relaince Jio) के न्यू क्रिकेट प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोजाना 3 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। यानी कि आपको 1 महीने में 292 जीबी डेटा का फायदा मिलेगा। साथ ही आपको अस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसेल्टी भी मिलेगी। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है। इसके साथ ही आपको रिलायंस जियो के न्यू क्रिकेट प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की सुविधा भी मिलेगी। रिलायंस जियो के न्यू क्रिकेट प्लान की कीमत 999 रुपये रखी गई है।

Airtel का पूरा पैसा वसूल प्लान, एक रिचार्ज में मिलेगा 190GB डेटा, 3 लोग कर पाएंगे सिम इस्तेमाल

31 मार्च से शुरू हुआ था IPL

सब समाचार

+ और भी पढ़ें