Reliance Jio Prepaid Plan: रिलायंस जियो के 5 सबसे सस्ते 30 दिन वाले प्लान, मिलता है 30GB डेटा और ये सभी फायदे 5

रिलायंस जियो 30 दिन वाले वैलिडिटी प्लान लेकर आया। इन प्लान्स में वॉइस कॉलिंग, 4G डेटा, SMS जैसी कई सर्विस मिल रही है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 1:20 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस जियो का 181 रुपये क प्लान सबसे सस्ते प्लान में से एक है।

Reliance Jio Prepaid Plan: इस साल जनवरी में भारत में टेलिकॉम सेक्टर रेगुलेचर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने देश की दूरसंचार नीतियों में कुछ बदलाव किये हैं। नए नियमों के मुताबिक टेलिकॉम कंपनियों को ग्राहकों को 30-दिन या एक महीने प्लान ऑफर करना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel), वोडोफोन आइडिया (Vodafone Idea) 30 दिन वाले प्लान लेकर आए।

जियो के 30 दिन वाले प्लान

रिलायंस जियो 30 दिन वाले वैलिडिटी प्लान लेकर आया। इन प्लान्स में वॉइस कॉलिंग, 4G डेटा, SMS जैसी कई सर्विस मिल रही है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में..


181 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो का 181 रुपये क प्लान सबसे सस्ते प्लान में से एक है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। जियो का ये प्लान डेटा ऐड-ऑन प्लान है। आपको इसमें 30 जीबी डेटा मिलता है। इसके खत्म होने के बाद 64kbps की सीमित स्पीड से असीमित इंटरनेट ब्राउजिंग मिलती रहेगी। इसमें कोई अतिरिक्त कॉलिंग या कंटेंट ऑफर नहीं किया जाता।

241 रुपये का प्लान

241 रुपये का रिलायंस जियो प्रीपेड रिचार्ज भी डेटा ऐड-ऑन प्लान है। यह 30 दिन वाले प्लान में 40GB डेटा मिलता है। ये खत्म होने के बाद 64kbps की स्पीड से ब्राउजिंग कर सकते हैं। इसमें बाकी फायदे 181 रुपये वाले प्लान की तरह ही है।

259 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के  259 रुपये के प्लान में रोजाना 1.5GB 4G डेटा, 100 SMS मैसेज और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud की सर्विस मिलेगी। प्रतिदिन 1.5GB डेटा खत्म होने के बाद यूजर को 64kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी भी 30 दिन की है।

296 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के  296 रुपये के प्लान में 25GBडेटा मिलेगा। ये 30 दिन के लिए होगा। 100 SMS मैसेज और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud की सर्विस मिलेगी। डेटा खत्म होने के बाद यूजर को 64kbps की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी भी 30 दिन की है।

301 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो के 301 रुपये के प्लान में 50GBडेटा मिलेगा। ये 30 दिन के लिए होगा। 100 SMS मैसेज और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud की सर्विस मिलेगी। इसकी वैलिडिटी भी 30 दिन की है।

मेटल और आईटी शेयरों पर एनालिस्ट का रुख हुआ निगेटिव, महंगे वैल्यूशन की पड़ी मार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।