Jio Vs Airtel: 666 रुपये में कौन दे रहा है बेस्ट प्लान, 84 दिन वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये फायदे

Jio Vs Airtel: एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से डेटा प्लान लाते रहते हैं

अपडेटेड Apr 30, 2022 पर 6:34 PM
Story continues below Advertisement
जियो 666 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Jio Vs Airtel: एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से डेटा प्लान लाते रहते हैं। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें कम डाटा वाले प्लान की जरूरत होती है और कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें अधिक डाटा चाहिए। यहां आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको 666 रुपये के डेटा प्लान के बारे में बता रहे हैं। इसमें ज्यादातर सभी ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।

Jio का 666 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान – जियो 666 रुपये के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और 84 दिनों के लिए रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसे जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही यह प्लान अनलिमिटिड फ्री वॉयस कॉलिंग सुविधा से भी लैस है।


Airtel का 666 रुपये का प्लान

एयरटेल का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान - ये स्मार्ट रिचार्ज प्लान है। इसमें 77 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान 1.5GB डेली डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन के बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में आपको अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video), शॉ अकादेमी के साथ फ्री कोर्स, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक मिलता है।

Jio, Airtel और Vi का 666 प्लान

- जियो के पास 666 रुपये वाला प्लान है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है।

- एयरटेल के 666 रुपये वाले प्लान में 77 दिन की वैलिडिटी और 1.5जीबी रोजाना का डेटा मिलता है।

- Vi के 666 रुपये वाले प्लान में भी 77 दिन की वैलिडिटी मिलती है और प्रतिदिन 1.5जीबी डेटा मिलता है।

इस हफ्ते इन दो शेयरों के 50 सबसे मूल्यवान कंपनी के क्लब में शामिल होने से गौतम अडानी की संपत्ति में हुआ जोरदार इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।