Get App

Jojoba Farming: बंजर जमीन भी उगलेगी सोना, जोजोबा की खेती से 100 साल तक कमाएं मोटा मुनाफा

Jojoba Farming: जोजोबा की खेती से किसान मोटी कमाई कर सकते हैं। जहां पानी कम है। वहां भी इसे उगा सकते हैं। एक बार यह पेड़ लग गया तो कम से कम 100 साल तक फल मिलते हैं। इन फलों के तेल की डिमांड बाजार में सबसे ज्यादा है। इसका तेल 7000 रुपये लीटर तक बिकता है। इससे मोटी कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 4:08 PM
Jojoba Farming: बंजर जमीन भी उगलेगी सोना, जोजोबा की खेती से 100 साल तक कमाएं मोटा मुनाफा
Jojoba Farming: दुनिया भर में जोजोबा की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसलिए इसके दाम भी अच्छे मिल जाते हैं।

Jojoba Farming: देश के किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर ध्यान दे रहे हैं। कुछ ऐसे ही किसान अब जोजोबा (Jojoba) की खेती में जुट गए हैं। यह एक विदेशी मूल का पौधा है। इसे होहोबा के नाम से भी जाना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में जोजोबा की काफी मांग है। भारत में भी अब इसकी खेती शुरू की गई है। यह फसल ज्यादातर रेगिस्तान वाले इलाकों में होती है। भारत में राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां की किसान ने फसल के जरिए लाखों की कमाई सालाना करते हैं।

जोजोबा की खेती का मुख्य मकसद इसके बीजों से तेल निकालना है। बाजार में इसके तेल की डिमांड बहुत ज्यादा है। इस तेल की कीमत करीब 7000 रुपये प्रति लीटर है। स तेल का इस्तेमाल फेस और स्किन लिए मॉइस्चराइजर, शैंपू- कंडीशनर, हेयर ऑयल, लिपस्टिक, एंटी-एजिंग और सन केयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल केमिकल्स और दवाइयां बनाने में भी बड़े पैमाने पर होता है।

कैसे करें जोजोबा की खेती?

जोजोबा कई तनों वाला एक झाड़ीदार या छोटा पेड़ होता है। यह रेगिस्तानी इलाकों में भी उगता है। यह पेड़ 8 से 19 फीट तक लंबा होता है। इसकी खेती के लिए ज्यादा किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सिंचाई करने पर जोजोबा के पौधे ग्रोथ करने लगते हैं। रेतीली मिट्टी में भी जोजोबा के पौधे उग आते हैं। इन पौधों को किसी भी तरह के खाद की कोई जरूरत नहीं रहता है। कुल मिलाकर जिन इलाकों में पानी का भारी संकट हो। उन इलाकों में भी जोजोबा की खेती कर मोटी कमी कर सकते हैं। रेगिस्तान और बंजर जमीन में भी किसानों के लिए नई उम्मीद है। इसके फायदों से अंजान किसान इसे बेहद कम खर्च में उगाकर बंपर कमाई कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें