प्राकृतिक सुंदरता से भरा दक्षिणी राज्य केरल देश ही नहीं, दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। यह खूबसूरत राज्य अपनी खास भौगोलिक स्थिति, बैकवाटर्स, आकर्षक कला-शैलियों और मसालों के लिए जाना जाता है। शांत बैकवाटर्स के अलावा केरल साफ-सुथरे बीच, हाउसबोट्स, चाय के दूर-दूर तक फैले बागानों, नायाब आर्किटेक्चर वाली इमारतों, आयुर्वेदीय आरोग्यशालाओं और अपने लाजवाब जायकों के लिए भी मसहूर है। लेकिन इन दिनों केरल कुछ अलग ही काम के लिए सुर्खियों में छाया हुआ है। इस राज्य में सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी मई महीने में रिटायर होते हैं। साल 2024 में 31 मई को 16,000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर हुए थे।
