अगले 3 दिन में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, पहले जान लें इनके बारे में

आपके घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder Price) के दाम बढ़ सकते हैं। आधार को पैन से लिंक कराने के चार्ज 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे

अपडेटेड Jun 27, 2022 पर 6:51 PM
Story continues below Advertisement
1 जुलाई से बदलने वाले हैं ये 5 नियम।

Financial Changes From 1st July 2022: नया महीना जुलाई शुरु जल्द शुरू होने वाला है। नया महीना शुरू होने से यानी 1 जुलाई से आपकी जेब को तगड़ा झटका लगने वाला है। आपके घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG cylinder Price) के दाम बढ़ सकते हैं। आधार को पैन से लिंक कराने के चार्ज 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे। ऐसे में गैस की बुकिंग, आधार को पैन से लिंक करने और डीमैट अकाउंट की kyc का काम 1 जुलाई से पहले निपटा लें।

  1. आधार-पैन लिंक (Aadhar-PAN Linking)

अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड (Aadhar Card) को पैन कार्ड (PAN Card) से लिंक नहीं किया है तो आप 30 जून से पहले लिंक जरूर कर लें। यदि आप 30 जून, 2022 को या उससे पहले अपने पैन को आधार से लिंक करते हैं, तो आपको 500 रुपये का शुल्क देना होगा। 1 जुलाई, 2022 को या उसके बाद पैन-आधार लिंक पूरा होने पर 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने 29 मार्च, 2022 के नोटिफिकेशन में कहा था, कि अब पैन-आधार को लिंक करने पर फीस देनी होगी।

  1. क्रिप्टोकरेंसी पर TDS (TDS On Cryptocurrency)

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में पैसा लगाने वाले निवेशकों को 1 जुलाई 2022 से बड़ा झटका लग सकता है। एक जुलाई 2022 से सभी क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी TDS देना होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने क्रिप्टो को प्रॉफिट में बेचा है या नुकसान में।

  1. डीमैट अकाउंट की KYC (Demat Account KYC)


अगर आपके पास डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account) हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आपको 30 जून 2022 तक अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की केवाईसी (KYC) करानी होगी। अगर आपने केवाईसी नहीं कि तो आप 1 जुलाई को शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। यानी, डीमैट की  KYC नहीं होने पर 10 दिन बाद आपका डीमैट अकाउंट अस्थायी तौर पर बंद हो सकता है और आप शेयर बाजार से शेयर न ही खरीद पाओगे और न ही बेच पाओगे।

  1. दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स पर मिलेगी छूट (Discount On Property Tax In Delhi)

अगर आप दिल्ली में अपने घर में रहते हैं, तो आपके लिए जरूरी सूचना है। अगर आप भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते हैं तो 30 जून 2022 तक जमा कर दें। ऐसा करने पर आप 15 फीसदी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप 30 जून तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करते हैं तो आपको 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। 30 जून के बाद आपको डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

5 रसोई गैस की कीमतें (LPG Rasoi gas cylinder price)

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर यानी रसोई गैस की कीमतें तय होती है। 1 जुलाई को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती है।

ICICI Bank में निवेश दुनिया का सबसे बेहतरीन बैंकिंग निवेश, दिखेगी 50% की अपसाइड- Jefferies

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।