Mumbai Milk Rate: महंगाई की मार झेल रहे मुंबईकरों के लिए एक और बड़ा झटका लगा है। पहले LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ें अब दूध के दाम भी खौलने लगे हैं। इससे मुंबईकरों पर महंगाई का डबल अटैक पड़ा है। मुंबई दुग्ध उत्पादक संघ (MMPA) ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भैंस के दूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे अब मुंबई में भैस के दूध के दाम 80 रुपये की जगह 85 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिलने लगा है। 31 अगस्त तक यह इजाफा जारी रहेगा।
