Get App

शॉपिंग का शौक पड़ेगा महंगा, Myntra ने लागू की नई पॉलिसी

साइट पर एक पॉप-अप मैसेज में Myntra का कहना है कि यह शुल्क उन सेवाओं के लिए लगाया जा रहा है जो उसने तकनीकी विशेषज्ञता देने, सभी ब्रांड को एक जगह लाने और बिक्री के बाद सपोर्ट के लिए दी हैं। मिंत्रा के एक प्रवक्ता के मुताबिक ग्राहकों से मामूली शुल्क लिया जा रहा है और इसके बदले में उन्हें बेस्ट वैल्यू ऑफर करते हुए खरीदारी का विश्व स्तरीय अनुभव दिया जा रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 10, 2023 पर 9:23 AM
शॉपिंग का शौक पड़ेगा महंगा, Myntra ने लागू की नई पॉलिसी
देश की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट Myntra अब एक हजार रुपये से अधिक के हर ऑर्डर पर 10 रुपये का सुविधा शुल्क लेगी। 1 हजार रुपये से कम के ऑर्डर पर यह पहले ही करीब दो साल से 99 रुपये का चार्ज एक्स्ट्रा ले रही है।

मिंत्रा (Myntra) पर कपड़े खरीदना अब और महंगा हो गया है, चाहे ऑर्डर बड़ा ही क्यों न हो। देश की दूसरी सबसे बड़ी ई-कॉमर्स साइट मिंत्रा अब एक हजार रुपये से अधिक के हर ऑर्डर पर 10 रुपये का सुविधा शुल्क लेगी। 1 हजार रुपये से कम के ऑर्डर पर यह पहले ही करीब दो साल से 99 रुपये का चार्ज एक्स्ट्रा ले रही है। यह फीस मिंत्रा के मेंबरशिप प्रोग्राम मिंत्रा इनसाइडर (Myntra Insider) में शामिल खरीदारों को भी चुकाना है। इस चार्ज के जरिए मिंत्रा की कोशिश अपने मुनाफे को बढ़ाना है और इसके ऑर्डर वॉल्यूम और ऑर्डर साइज को देखते हुए इस चार्ज से इसकी अच्छी-खासी कमाई का अनुमान लगाया जा सकता है। एनालिस्ट्स के मुताबिक मिंत्रा पर हर दिन औसतन 5 लाख ऑर्डर होते हैं और इनका औसतन साइज 1400 रुपये है।

Myntra ने इस फीस को लेकर क्या बताई वजह

साइट पर एक पॉप-अप मैसेज में मिंत्रा का कहना है कि यह शुल्क उन सेवाओं के लिए लगाया जा रहा है जो उसने तकनीकी विशेषज्ञता देने, सभी ब्रांड को एक जगह लाने और बिक्री के बाद सपोर्ट के लिए दी हैं। मिंत्रा के एक प्रवक्ता के मुताबिक ग्राहकों से मामूली शुल्क लिया जा रहा है और इसके बदले में उन्हें बेस्ट वैल्यू ऑफर करते हुए खरीदारी का विश्व स्तरीय अनुभव दिया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें