केंद्र सरकार के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टियों में इजाफा कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने कुछ वक्त पहले ही सरकार ने कुछ समय पहले ही कर्मचारियों के लिए नई लीव पॉलिसी का ऐलान किया था। अब इस नई लीव पॉलिसी के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को साल भर में 42 दिन तक लीव देने का फैसला किया गया है। हालांकि सरकार की इस नई लीव पॉलिसी में सरकार की तरफ से कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं। जिसके तहत ही सरकारी कर्मचारी इन छुट्टियों का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं इस नई पॉलिसी में विशेष आकस्मिक छुट्टी भी मिलेगी।
