Get App

Scholarship Scheme: क्या है निर्माण श्रमिक कल्याण योजना? छात्रों को मिलेगी ₹4,000 की स्कॉलरशिप

Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship: ओडिशा में कक्षा 6 से डिग्री तक की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के तहत कक्षा 6 से डिग्री तक की पढ़ाई कर रहे पात्र छात्र 2,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये प्रति वर्ष तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के बच्चों को हाई एजुकेशन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है

Akhileshअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 6:30 PM
Scholarship Scheme: क्या है निर्माण श्रमिक कल्याण योजना? छात्रों को मिलेगी ₹4,000 की स्कॉलरशिप
Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship: ओडिशा में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए गुड न्यूज़ है

Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship: ओडिशा सरकार के शिक्षा विभाग ने गरीब छात्रों के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना लॉन्च की है। इस योजना का नाम है निर्माण श्रमिक कल्याण योजना (Nirman Shramik Kalyan Yojana)। कक्षा 6 से डिग्री तक की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के तहत पात्र छात्रों को 40,000 रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। कक्षा 6 से डिग्री तक की पढ़ाई कर रहे पात्र छात्र 2,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये प्रति वर्ष तक की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं।

इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्माण श्रमिकों के बच्चों को हाई एजुकेशन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह स्कीम उन छात्रों की मदद करती है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते। योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता कक्षा 5वीं से आगे के छात्रों को दी जा रही है।

स्कीम के तहत एक परिवार के अधिकतम दो बच्चे सहायता प्राप्त करने के पात्र होंगे। निर्माण श्रमिक कल्याण योजना की शुरुआत 6 फरवरी 2025 को ओडिशा सरकार ने की थी। योजना में कक्षा 6 से लेकर डिग्री तक की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायदा प्रदान की जाती है।

कौन कर सकता है अप्लाई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें