Get App

Noida International Airport से कब शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स?

इस एयरपोर्ट की शुरुआती पैसेंजर्स कपैसिटी सालाना 1.2 करोड़ होगी। बाद में इसे बढ़ाकर सालाना 7 करोड़ किया जाएगा। इस एयरपोर्ट को पहले सितंबर 2024 तक तैयार करने का टारगेट था। बाद में समयसीमा बढ़ाकर 2025 के मध्य तक किया गया। आखिरकार इसका उद्घाटन 28 मार्च, 2026 को हो गया

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 28, 2026 पर 4:31 PM
Noida International Airport से कब शुरू होंगी कमर्शियल फ्लाइट्स?
घरेलू हवाई सेवाओं के लिए टिकट की बिक्री फ्लाइट्स लॉन्च होने के छह हफ्ते पहले शुरू होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा के करीब जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राम मोहन नायडू, यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। पहले चरण पर कुल 11,200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में तैयार किया गया है। यह सड़क, रेल, मेट्रो और रीजनल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ा होगा।

शुरुआत में सालाना कपैसिटी 1.2 करोड़ पैसेंजर्स की

इस एयरपोर्ट की शुरुआती पैसेंजर्स कपैसिटी सालाना 1.2 करोड़ होगी। बाद में इसे बढ़ाकर सालाना 7 करोड़ किया जाएगा। इस एयरपोर्ट को पहले सितंबर 2024 तक तैयार करने का टारगेट था। बाद में समयसीमा बढ़ाकर 2025 के मध्य तक किया गया। आखिरकार इसका उद्घाटन 28 मार्च, 2026 को हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस एयरपोर्ट से आसपास के इलाके में रोजगार के प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष मौके बढ़ेंगे। इससे पूरे इलाके का विकास होगा।

एक से डेढ़ महीने में शुरू होंगी फ्लाइट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें