देश भर में आम जनता मंहगाई की मार से जूझ रही है। पेट्रोल –डीजल के आसामन छूते दाम से जनता परेशान है। इधर कच्चे तेल के दाम अंतराराष्ट्रीय बाजार में पिछले 2.5 साल के निचले स्तर पर हैं। कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट आई है। लेकिन इसका फायदा अभी तक ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है। तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अभी तक कोई कटौती नहीं की है। मार्च से लेकर अब तक तेल कंपनियों को पेट्रोल में 15 रुपये और डीजल में 12 रुपये का मुनाफा बढ़ा है। हालांकि अभी तक इसका फायदा ग्राहकों को नहीं मिला है।
