Pension: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए 50,000 रुपये पेंशन? तो इतना पैसा करना होगा निवेश

Pension: पेंशन चिंता तब सबसे ज्यादा होती है जब आप प्राइवेट नौकरी में होते हैं क्योंकि इसमें आपको हर महीने पेंशन नहीं मिलती

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 9:59 AM
Story continues below Advertisement
रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए 50 हजार रुपये पेंशन, तो अभी से हर महीने इतना पैसा करें निवेश

Pension Funds: रिटायरमेंट बाद ज्यादातर सभी लोगों को अपने हर महीने के घर खर्च की चिंता ज्यादा होती है। ये चिंता तब सबसे ज्यादा होती है जब आप प्राइवेट नौकरी में होते हैं क्योंकि इसमें आपको हर महीने पेंशन नहीं मिलती। अगर आप भी टेंशनफ्री बिना किसी पैसे की तंगी के जीना चाहते हैं तो सरकार की बनाई स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको नौकरी के दौरान ही रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू करनी होगी। ताकि, रिटायरयमेंट के समय बड़ा फंड बन सके और रेगुलर पेंशन आती रहे। इसके लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (Nation pension System) एक बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में..

अगर 21 साल की उम्र में करते हैं निवेश

अगर निवेशक की औसत उम्र 21 साल है और वह मासिक 4,500 रुपये निवेश करता है तो 21 साल से लेकर 60 साल की उम्र तक वह 39 साल निवेश करेगा। यानी, आप सालाना 54000 रुपये निवेश करेंगे और 39 साल में योजना में 21.06 लाख रुपये निवेश करेंगे। यदि NPS में 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो मैच्योरिटी पर 2.59 करोड़ रुपये हो जाएगी। यानी फिर आपको रिटायर होने पर 51,848 रुपये महीना पेंशन मिलेगा। इसमें एक अनुमान के मुताबिक कैलकुलेशन किया गया है। वैसे औसतन NPS में 8 से 12 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है।


NPS में निवेश

NPS में अगर आप 40 फीसदी एन्‍युटी लेते हैं और एन्‍युटी रेट 6 फीसदी सालाना है, तो रिटायरमेंट के बाद आपको 1.56 करोड़ रुपये एक साथ मिल जाएंगे। फिर 1.04 करोड़ एन्‍युटी में चले जाएंगे। अब इसी एन्‍युटी की रकम से आपको हर महीने 51,848 रुपये की पेंशन मिलेगी। एन्‍युटी की रकम जितनी ज्‍यादा रखेंगे आपको पेंशन उतनी ज्‍यादा मिलेगी।

ऑनलाइन खोल सकते हैं NPS

1 ईएनपीएस खोलने के लिए Enps.nsdl.com/eNPS या Nps.karvy.com लिंक पर क्लिक करें।

2 न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे और अपनी डिटेल्स और मोबाइल नंबर भरें। आपका मोबाइल नंबर OTP से वैरिफाई होगा। अब बैंक अकाउंट का डिटेल भरें।

3 अपने पोर्टफोलियो और फंड का चुनाव करें।

4 इसमें आप नाम और अन्य जानकारी भरें।

5 आपने जिस अकाउंट की डिटेल भरी हैं, उस अकाउंट का कैंसल चेक देना होगा। आपको कैंसल चेक, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।

6 आपको अपना इन्वेस्टमेंट एनपीएस में करना होगा।

7 पेमेंट करने के बाद आपका परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जेनरेट हो जाएगा। आपको पेमेंट की रसीद भी मिलेगी।

8 इन्वेस्टमेंट करने के बाद e-sign/print registration form पेज पर जाएं। यहां आप पैन और नेटबैंकिंग के साथ रजिस्टर कर सकते हैं। इससे आपकी केवाईसी (Know your customer) हो जाएगी। रजिस्टर करते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके बैंक अंकाउंट में दी डिटेल्स से मैच करें। ऑनलाइन एनपीएस लेने की सुविधा अभी 22 बैंक दे रहे हैं। इनकी जानकारी एनएसडीएल (NSDL) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

Elon Musk की हो सकती है Twitter, Tesla के CEO ने 100% स्टेक के लिए 54.20 डॉलर/शेयर का दिया ऑफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।