Get App

Employee's Pension Scheme: कर्मचारियों के पास अधिक पेंशन पाने का मौका, EPFO ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, जानें डिटेल

EPFO ने सोमवार को तय की कर्मचारी पेंशन योजना में हाइयर पेंशन के लिए प्रक्रिया। इस प्रक्रिया के तहत अब इंप्लॉई और इंप्लॉईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना में उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया तय कीयर दोनों ही हाइयर पेंशन के लिए संयुक्त रूप से अप्लाई कर पाएंगे। अब हर एक अपलीकेशन को रजिस्टर्ड किया जाएगा। सभी अप्लीकेशन डिजिटल रूप से लॉग इन किया जाएगा और आवेदक को रसीद संख्या भी दी जाएगी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 10:32 PM
Employee's Pension Scheme: कर्मचारियों के पास अधिक पेंशन पाने का मौका, EPFO ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, जानें डिटेल
Employee's Pension Scheme: कर्मचारियों के पास अधिक पेंशन पाने का मौका, EPFO ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया, जानें डिटेल

नौकरीपेशा कर्मचारियों के पास अब ज्यादा पेंशन पाने का मौका है। नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए पेंशन की सुविधा को मैनेज करने वाली संस्था EPFO ने सोमवार को एक प्रक्रिया की शुरुआत की है। इस प्रक्रिया के तहत अब इंप्लॉई और इंप्लॉयर दोनों ही हाइयर पेंशन के लिए संयुक्त रूप से अप्लाई कर पाएंगे। इससे पहले नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी पेंशन (संशोधन) योजना 2014 को बरकरार रखा था।

 

2014 में हुआ था ये संशोधन

22 अगस्त, 2014 के ईपीएस संशोधन ने पेंशन योग्य वेतन कैप को 6,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दिया था और सदस्यों को उनके नियोक्ताओं के साथ उनके वास्तविक वेतन का 8.33 प्रतिशत योगदान करने की अनुमति दी थी। वहीं एक ऑफिस ऑर्डर में EPFO ने फील्ड ऑफिसर्स के लिए जवाइंट ऑप्शन फॉर्म की व्यवस्था की है। ईपीएफओ ने कहा कि प्रदान की जाने वाली सुविधा के लिए जल्द ही यूआरएल (यूनीक रिसोर्स लोकेशन) को सूचित किया जाएगा। जैसे ही यह सुविधा शुरू होगी रिजनल पीएफ कमीश्नर को इसके लिए नोटिस जारी कर दिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें