Pension Scheme: केंद्र सरकार की ओर से हर तबके के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिले। सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाएं है, जिनमें मोटा मुनाफा मिलता है। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में बता रहे हैं। जहां निवेश करने पर सरकारी कर्मचारियों और प्राइवेट कर्मचारियों को अलग-अलग फायदा मिलता है। ऐसे में इन योजनाओं के बारे में आपकी जानने की इच्छा बढ़ गई होगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सरकारी की ओर से चलाई जाने वाली पेंशन योजनाओं के बारे में। सरकार की ओर से निजी और सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन योजनाएं चलाई जाती हैं।
