देश भर के लाखों पेंशनर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में जल्दी ही इजाफा होने जा रहा है। सरकार पेंशन की लिमिट को बढ़ाने की तैयारी में है। जिसके बाद अब सरकारी कर्मचारियों की पेंशन दोगुनी हो जाएगी। फिलहाल इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अगर सरकार यह फैसला कर लेती है तो फिर आपकी सैलरी चाहे जितनी भी हो लेकिन आपके पेंशन की कैलकुलेशन 15,000 रुपये पर ही की जाएगी।
