कई बार ऐसा होता है कि फाइनेंशियल इमरजेंसी या फिर जरूरत के वक्त हमें लोन लेने की जरूरत महसूस होती है। जैसे कि घर बनवाने के लिए होम लोन (Home Loan) कार या गाड़ी खरीदने के लिए व्हीकल लोन (Vehicle Loan) आदि। हालांकि कई बार कुछ दूसरी जरूरतों जैसे कि घूमने फिरने के लिए या फिर कोई जरूरी सामान खरीदने के लिए हमें पर्सनल लोन भी लेना पड़ता है। बैंकों की तरफ से पर्सनल लोन पर दूसरे लोन के मुकाबले ज्यादा ब्याज वसूला जाता है। ऐसे में कई बार पर्सनल लोन लेना घाटे का सौदा भी होता है। तो आइये डालते हैं एक नजर उन बैंकों की लिस्ट पर जहां पर आपको कम इंटरेस्ट रेट में पर्सनल लोन मिल सकता है।
