Get App

Flipkart पर बांटेगी पर्सनल लोन, इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक से मिलाया हांथ

Flipkart ने अपने ग्राहकों की सुविधा में इजाफा करने के लिए एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ हाथ मिलाया है। जिसके जरिए अप फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को पर्सनल लोन (Personal Loan) भी ऑफर करेगा। इसके तहत फ्लिपकार्ट के ग्राहक 5 लाख रुपये तक का लोन ऑफर करेगा। जिसे कि ग्राहक 6 महीने से लेकर 36 महीने में चुका पाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2023 पर 9:59 PM
Flipkart पर बांटेगी पर्सनल लोन, इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक से मिलाया हांथ
Flipkart ने अपने ग्राहकों की सुविधा में इजाफा करने के लिए एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ हाथ मिलाया है।

भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने ग्राहकों की सुविधा में इजाफा करने के लिए एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ हाथ मिलाया है। जिसके जरिए अप फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को पर्सनल लोन (Personal Loan) भी ऑफर करेगा। इसके तहत फ्लिपकार्ट के ग्राहक 5 लाख रुपये तक का लोन ऑफर करेगा। जिसे कि ग्राहक 6 महीने से लेकर 36 महीने में चुका पाएंगे। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन का एक लचीला ऑप्शन देने के लिहाज से यह कदम उठाया है।

Flipkart के ग्राहकों को मिलेगी पर्सनल लोन की सुविधा

बता दें कि जैसे जैसे भारतीय कस्टमर्स डेवलप हो रहे हैं उनकी लाइफस्टाइल में भी बदलाव आता जा रहा है। फ्लिपकार्ट और एक्सिस बैंक ने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए लगातार डिजिटल फर्स्ट सलूशनंस को डेवलप किया है। इस नए पर्सनल लोन सेगमेंट के बाद अब ग्राहक अपनी पर्चेजिंग पावर को भी बढ़ा सकेंगे। साथ ही फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने के लिए खुद के प्लेटफॉर्म में कई सारे सुधारों को जोड़ा है।

डिजिलॉकर पर सहेज कर रख पाएंगे ITR फाइल करने से संबंधित दस्तावेज, जल्द शुरू होने जा रही है सर्विस

क्या कहा कंपनी ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें