Get App

PM kisan Samman Nidhi: अब ज्यादा देर नहीं करना पड़ेगा 2000 रुपये का इंतजार, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

PM kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किश्त जल्द ही अकाउंट में ट्रांसफर करने जा रही है। जिसमें करीब 12 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2022 पर 5:52 PM
PM kisan Samman Nidhi: अब ज्यादा देर नहीं करना पड़ेगा 2000 रुपये का इंतजार, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
जानिए कब खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किश्त (फाइल तस्वीर)

PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 11वीं किश्त के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार जल्द ही 11वीं किश्त के पैसे भेजने की तैयारी कर रही है। पिछले साल किसानों के अकाउंट में 15 मई को किसान सम्मान निधि आई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी 15 मई या ससे पहले किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये भेज दिए जाएंगे।

दरअसल, देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के मकसद से पीएम किसान सम्मान निधि मुहैया कराई जाती है। इस योजना के तहत किसानों हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसे 2000 रुपये के तीन किश्तों में मुहैया कराए जाते हैं।

इस योजना के तहत अब तक किसानो को 10 किश्तों में पैसे आ चुके हैं। 11 वीं किश्त आना बाकी है। अगर आप 2,000 रुपये की इस किस्त का फायदा उठाना चाहते हैं तो e-KYC जरूर अपेडट करवा लें। पीएम किसान योजना के तहत e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। लाभार्थियों को अपने पीएम किसान अकाउंट की e-KYC 22 मई 2022 तक करना है। अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इस योजना का लाभ ग्रामीण कृषि योग्य भूमि वाले किसानों के साथ ही शहरी कृषि योग्य भूमि वाले किसान भी उठा सकते हैं।

GST Slabs : इन छूट वाले आइटम्स पर अब लगेगा 3% जीएसटी, 5% की जगह बन सकता है 8% का नया स्लैब

जानिए कैसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें