Get App

PM Kisan Yojana: बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होने के बाद भी फंस सकते हैं 2000 रुपये, हो जाएं अलर्ट, फौरन करें ये काम

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किश्त इसी महीने के आखिरी तक जारी हो जाएगी। इस बीच कुछ किसान ऐसे है, जिनका बेनेफिशियरी (लाभार्थी) लिस्ट में भले ही नाम हो, लेकिन 14वीं किश्त के 2000 रुपये अटक सकते हैं। ऐसे में किसानों को फौरन अलर्ट अलर्ट होने की जरूरत है और जो भी गलतियां हों, उन्हें दुरुस्त करें

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 23, 2023 पर 3:19 PM
PM Kisan Yojana: बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होने के बाद भी फंस सकते हैं 2000 रुपये, हो जाएं अलर्ट, फौरन करें ये काम
PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानो को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों को अगले हफ्ते बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त 28 जुलाई को ट्रांसफर होने वाली है। राजस्थान के नागौर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम के दौरान 14वीं किश्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। ये पैसे सीधे किसानों के अकाउंट में भेजे जाएंगे। कहा जा रहा है कि करीब 9 करोड़ किसानों के अकाउंट भेजे जाएंगे। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वो फौरन अप्लाई कर दें। इस बार पैसा सिर्फ उन्‍हीं किसानों को मिलेगा जो e-KYC जैसे अन्य काम कर चुके हैं।

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों को ये पैसे साल भर में 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में एक किश्त जारी की जाती है।

बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम के बाद किसानों के फंस सकते हैं 2000 रुपये

पीएमएम किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर जाकर बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। यहां ध्यान देना होगा कि आपका नाम सही होना चाहिए। उसमें किसी भी तरह की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। अकाउंट में नाम, एप्लीकेशन में नाम सही होना चाहिए। इसके साथ ही अकाउंट में नाम और आधार कार्ड में भी नाम सही होना चाहिए। कोई स्पेलिंग मिस्टेक नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भी तरह की कोई गलती हो गई तो बेनेफिशियरी लिस्ट में नाम होने के बाद भी अगली किश्त के 2000 रुपये अटक सकते हैं। ऐसे में अगर कोई गलती तो फटाफट दुरुस्त कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें