PM Kisan Yojana: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का फायदा उठा रहे हैं। आगे भी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों को 14 किश्तों में फायदा मिल चुका है। जल्द ही किसानों को 15किश्त के पैसे भेजे जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बार सभी किसानों को फायदा मिलना मुश्किल है। सिर्फ उन्हीं किसानों को योजना का फायदा मिलेगा। जिन लोगों ने e-KYC करा ली है। बिना e-KYC कराए किसानों का नाम भी लिस्ट से हट सकता है।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। केंद्र सरकार की ओर से साल में तीन किश्तें जारी की जाती है। हर एक किश्त में 4 महीने में जारी की जाती है।
पीएम किसान की 15वीं किश्त के लिए e-KYC जरूरी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) का फायदा उठाने के लिए भूलेख सर्वेक्षण, बैंक खातों की आधार सीडिंग, पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर e-KYC का काम जरूर करा लें। किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। किसान रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक साइट pmkisan.gov.in पर जा सकते हैं। अप्लाई करने के दौरान किसान अपना नाम सही दर्ज करें। डॉक्यूमेंट्स में मौजूद नाम ही लिखें। बैंक पासबुक से स्पेलिंग चेक कर लें। इसके अलावा आधार कार्ड नंबर भी चेक कर लें। फॉर्म में गलती होने पर योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
पीएम किसान की लाभार्थी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1 - सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2 - इसके बाद वह होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं।
3 - अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।
4 - इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
5 - अब Get Report पर क्लिक करें।
6 - इसके बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
इन किसानों को नहीं मिलता फायदा
अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा।