PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। लघु और सीमांत किसानों के लिए यह योजना बनाई गई है। अब तक किसानों को 16 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। देश के करोड़ों किसान 17वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आपका 17वीं किश्त की लिस्ट में नाम नहीं है तो फिर से अप्लाई कर सकते हैं।
