Get App

PM Kisan Samman Nidhi: करोड़ों किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट, फटाफटा करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 31 दिसंबर तक e-KYC वेरिफिकेशन कराना होगा। अगर आपने नहीं कराया तो 13वीं किश्त के पैसे मिलना मुश्किल हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2022 पर 2:58 PM
PM Kisan Samman Nidhi: करोड़ों किसानों के लिए आया बड़ा अपडेट, फटाफटा करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: PM-किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को 31 दिसंबर तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) वेरिफिकेशन कराना जरूरी है। राजस्थान राज्य राज्य के नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि पीएम-किसान योजना के सभी लाभार्थी किसानों के लिए 31 दिसंबर, 2022 तक ई-केवाईसी वेरेफिकेशन कराना जरूरी किया गया है। ताकि किसानों को इसका लाभ मिलता रहे। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने ई-केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं कराया है। उन्हें 13वीं किश्त के पैसे हासिल करने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए किसानों को ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक सिस्टम से e-KYC कराना होगा।

15 रुपये लगेगा चार्ज

सभी ई-मित्र केंद्र पर e-KYC के लिए 15 रुपये शुल्क तय किया गया है। किसानों को इस योजना का लाभ e-KYC के पूरा होने पर ही मिलेगा। अगर 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो 13वीं किश्त का फायदा मिलना मुश्किल हो जाएगा। वहीं अगर कोई किसान खेती करता है। लेकिन वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम है। तब उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा। जमीन किसान के नाम होनी चाहे। बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक ऐसी ही योजना है। जिसके जरिए सरकार किसानों को सीधे बैंक अकाउंट में हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi: 30 नवंबर तक इन किसानों को मिलेंगे 2,000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

इन लोगों को नहीं मिलता फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें