PM Kisan Samman Nidhi: देश के किसानों के अकाउंट में 12वीं किश्त के पैसे दिवाली से पहले भेज दिए गए थे। किसानों को अब 13वीं किश्त का इंतजार है। लेकिन इस बार बड़ी संख्या में लाभार्थी किसानों की संख्या में कटौती हो सकती है। दरअसल, 11 वीं किश्त में 21,000 करोड़ रुपये भेजे गए थे। 11 वीं किश्त के पैसे 10 करोड़ किसानों को मिले थे। इसके बाद 12 वीं किश्त के पैसे 8 करोड़ किसानों को मिले हैं। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 21 लाख किसानों के नाम काट दिए गए थे। अन्य राज्यों का भी यही हाल रहा। जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया। उन्हें इसका फायदा नहीं मिला।