PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे साल में 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। इस योजना में परिवार के एक ही सदस्य को लाभ मिलता है। उत्तर प्रदेश में 7 लाख से ज्यादा ऐसे किसान हैं। जिन्होंने फर्जीवाड़ा के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि का लाभा लिया है। भूलेख सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। अब सरकार इन फर्जी किसानों से पैसे वसूले जा रहे हैं। अब तक 26 करोड़ रुपये की रिकवरी हो चुकी है। सरकार ने इनकी 13वीं किश्त पर रोक लगा दी है।
