PM Kisan Yojana: किसानों को 6,000 रुपये के अलावा 36,000 रुपये भी मिलते हैं, जानिए कैसे उठाएं फायदा

PM Kisan Yojana: देश के किसान पीएम किसान मानधन योजना के जरिए 36,000 रुपये और पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए 6,000 रुपये हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 22, 2022 पर 1:50 PM
किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है

PM Kisan Yojana: किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चल रही हैं। सरकार का मकसद है कि इन योजनाओं के जरिए किसानों की आमदनी दोगुनी की जाए। अब तो केंद्र सरकार सरकारी कर्मचारियों की तरह किसानों को भी पेंशन दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Yojna) लॉन्च की है। जिसमें किसानों को पेंशन देने का प्रावधान है।

बता दें कि देशी ज्यादातर आबादी आज भी खेती पर निर्भर है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान किसानों ने अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान दिया था। कृषि सेक्टर की अहमियत को सरकारें आजादी के बाद से ही समझ रही हैं।

किसानों को मिलता है दो योजनाओं का लाभ


केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि और पीएम किसान मानधन योजना चलाई जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि में किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये 6,000 रुपये किसानों को किश्तों में दिए जाते हैं। हर तीन महीने में एक किश्त दी जाती है। हर किश्त में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं। सरकार की ओर से जो दूसरी योजना चलाई जा रही है वो पीएम किसान मानधन योजना है। इस योजना में किसानों को सालाना 36,000 रुपये की पेंशन देने का प्रावधान है। यानी हर महीने 3,000 रुपये बतौर पेंशन मिलते हैं।

PM Kisan: राज्य सरकारों ने किया Rft Sign, क्या अक्षय तृतीया के दिन किसानों के बैंक खाते में आएगा पैसा?

पीएम किसान मानधन योजना में निवेश

इस योजना में 18 साल और उससे अधिक और 40 साल तक के किसान शामिल हो सकते हैं। 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि वाले सभी छोटे और सीमांत किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों की उम्र 60 साल पूरी होने के बाद 3000 रुपये महीने पेंशन दी जाती है। हालांकि पेशन पाने के लिए किसानों थोड़ा बहुत निवेश करना होता है। हर महीने 55 रुपये से 200 रुपये के बीच निवेश करना होता है। यह निवेश की रकम उम्र के हिसाब से तय होती है। 18 साल की उम्र में 55 रुपये और 40 साल की उम्र में 200 रुपये निवेश करना होता है। 60 साल उम्र पूरी होने के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। जिसमें सालाना 36,000 रुपये मिलते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।