PM Kusum Yojana: किसानों अब अपने खेतों की सिंचाई के लिए ज्यादा नहीं भटकना पड़ेगा। केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना के जरिए डीजल और बिजली से भी छुटाकारा मिलने की संभावना है। कई बार किसानों को बिजली या तेल के चक्कर में ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इस योजना के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी मुहैया कराती है। सोलर पंप के जरिए किसान अपने खेतों की सिंचाई ही नहीं कर सकते हैं। बल्कि बंजर जमीन में इसे लगाकर मोटी कमाई भी कर सकते हैं।
