Labour Code Rules: मोदी सरकार इसी साल से श्रम कानून सुधार लागू करना चाहती है। श्रम सुधारों को लागू करने में हो रही देरी के बावजूद केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय 2022 में चार श्रम संहिताओं को लागू करने पर विचार कर रहा है और साथ ही गिग (Gig) और प्लेटफॉर्म वर्कर (Platform worker) के लिए एक सामाजिक सुरक्षा कल्याण तंत्र पर काम कर रहा है।
