सरकारी कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। सरकार कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ा सकती है। पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति ने एक सुझाव दिया है जिसमें लोगों को रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की सलाह दी गई है। साथ ही देश में यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया गया है।
