Get App

प्याज से आंसू थामने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब $800 प्रति टन से कम भाव पर नहीं होगा निर्यात

प्याज की कीमतें जिस तेजी से ऊपर चढ़ रही हैं, उसे थामने के लिए सरकार को आगे आना पड़ा है। केंद्र सरकार ने आज प्याज के निर्यात के लिए न्यूनतन 800 डॉलर (करीब 66.7 हजार रुपये) प्रति टन का भाव फिक्स कर दिया है। यह फैसला इस साल के आखिरी यानी 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा। इससे जुड़ी अधिसूचना डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने जारी कर दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 28, 2023 पर 9:04 PM
प्याज से आंसू थामने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब $800 प्रति टन से कम भाव पर नहीं होगा निर्यात
त्योहारी सीजन में प्याज बहुत रुला रहा है लेकिन अभी भी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हं। आने वाले हफ्तों में इसके 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की आशंका है।

प्याज की कीमतें जिस तेजी से ऊपर चढ़ रही हैं, उसे थामने के लिए सरकार को आगे आना पड़ा है। केंद्र सरकार ने आज प्याज के निर्यात के लिए न्यूनतन 800 डॉलर (करीब 66.7 हजार रुपये) प्रति टन का भाव फिक्स कर दिया है। यह फैसला इस साल के आखिरी यानी 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा। इससे जुड़ी अधिसूचना डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने जारी कर दी है। इससे पहले सरकार ने 19 अगस्त को प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की ड्यूटी लगाई थी और यह इसकी मियाद 31 दिसंबर तय की गई थी। यह फैसला भी प्याज की कीमतों को थामने के लिए किया गया था। हालांकि सितंबर के आखिरी में बैंगलोर रोज प्याज पर से इस ड्यूटी को हटा दिया गया लेकिन इसके लिए कर्नाटक सरकार से निर्यात की मात्रा पर मंजूरी लेने का प्रावधान भी किया गया।

कितना रुला रही प्याज

घरेलू मार्केट में बात करें तो प्याज बहुत आंसू निकाल रहा है। सप्लाई कम होने के चलते इसके भाव राजधानी दिल्ली में 65-80 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया। दिल्ली एनसीआर में मदर डेयरी के करीब 400 Safal रिटेल स्टोर्स हैं जहां यह 67 रुपये के भाव पर बिक रहा है। ई-कॉमर्स पोर्टल बिगबास्केट भी इसी भाव पर बेच रही है लेकिन लोकल वेंडर्स इसे 80 रुपये के भाव पर बिक रहे हैं।

Onion Price: ₹70 प्रति किलो पर पहुंचा प्याज का भाव, ₹100 तक जाने का अनुमान; ​फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

₹100 तक भाव जाने की आशंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें