₹2000 के 97.26% नोट वापस बैंकों में, RBI ने किया खुलासा

दो हजार रुपये के कितने नोट अब तक आम चलन से वापस लिए जा चुके हैं, केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसका खुलासा किया। आरबीआई के ने आज खुलासा किया कि 19 मई 2023 को 2 हजार रुपये के जितने नोट चलन में थे, उसका 97.26 फीसदी वापस हो चुका है। दो हजार रुपये के नोट को आम चलन से बाहर करने का ऐलान 19 मई 2023 को हुआ था

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 2:05 PM
RBI ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये मूल्य के नोट को आम चलन से वापस लेने का जो फैसला लिया गया था, वह केंद्रीय बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया था।

दो हजार रुपये के कितने नोट अब तक आम चलन से वापस लिए जा चुके हैं, केंद्रीय बैंक RBI ने आज इसका खुलासा किया। आरबीआई के ने आज खुलासा किया कि 19 मई 2023 को 2 हजार रुपये के जितने नोट चलन में थे, उसका 97.26 फीसदी वापस हो चुका है। दो हजार रुपये के नोट को आम चलन से बाहर करने का ऐलान 19 मई 2023 को हुआ था। उस दिन दो हजार रुपये मूल्य के जितने नोट आम चलन में थे, उसकी वैल्यू करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। अब इसकी वैल्यू 30 नवंबर 2023 तक घटकर 9760 करोड़ रुपये रह गई है।

Clean Note Policy के तहत लिया गया वापस

RBI ने 19 मई 2023 को दो हजार रुपये मूल्य के नोट को आम चलन से वापस लेने का जो फैसला लिया गया था, वह केंद्रीय बैंक की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लिया गया था। पहले इसके लिए 30 सितंबर की डेडलाइन फिक्स की गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 तक खिसका दिया गया। पहले इन्हें देश के सभी बैंकों की शाखाओं में बदलने की सुविधा थी और आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिसों से भी बदल सकते थे। अब 9 अक्टूबर से RBI के इन इश्यू ऑफिसों में ही यह सुविधा है और यहां नोट बदलने के साथ-साथ इंडिविजुअल्स और कंपनियों को अपने बैंक खातों में जमा करने की भी सुविधा है। इसके अलावा देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से RBI इश्यू ऑफिसों को भेजकर अपने खाते में क्रेडिट भी कराया जा सकता है।


तेल कंपनियों को बड़ी राहत, केंद्र ने कम की कच्चे तेल पर Windfall Tax की दरें

2018-19 में ₹2000 के नोट की छपाई बंद

8 नवंबर 2016 को जब 500 रुपये और 1000 रुपये मूल्य के नोट को लीगल टेंडर से हटा दिया गया था तो इसके बाद करेंसी की जरूरतों को फटाफट पूरा करने के लिए 2000 रुपये मूल्य के नोट लाए गए थे। RBI के मुताबिक एक बार दो हजार रुपये मूल्य की करेंसी लाने का लक्ष्य पूरा हो गया यानी कि बाकी मूल्य की करेंसियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गईं तो 2018-19 में 2 हजार रुपये के नोट की छपाई बंद हो गई। अब इसे आम चलन से बाहर किया गया है लेकिन यह लीगल टेंडर बना रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।