Jio का तगड़ा 395 रुपये का प्लान, 84 दिनों तक करें अनलिमिटेड बातें, डेटा और OTT सब फ्री

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स के लिए खास रिचार्ज प्लान लेकर आया है

अपडेटेड Nov 14, 2022 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
Jio के 395 रुपये के Plan को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स के लिए खास रिचार्ज प्लान लेकर आया है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं तो जियो का 395 रुपये का 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान आपके लिए सही रहेगा। अगर आप 84 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो हम बता रहे हैं कि जियो का कौन सा रिचार्ज प्लान आपको किफायती पड़ेगा।

395 रुपये का प्लान

Reliance Jio के 395 वाले इस 84 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान (84 days validity prepaid plan) में आपको 6GB डेटा मिलता है। वैलिडिटी के मामले में ये प्लान अन्य के मुकाबले काफी सस्ता है। इसमें हाई स्पीड 6जीबी डेटा भी इस प्लान की खासियत है। इस प्लान का डेटा खत्म होने के बाद आपके इंटरनेट की स्पीड लिमिट घटकर 64kbps पर आ जाएगी। हालांकि, डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये प्लान नहीं है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में 1000 SMS मिलते हैं। जियो के 395 रुपये के प्लान में यूजर्स को Jio के OTT का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का एक्सेस मिलता है।


कहां से ले सकते हैं ये प्लान

Jio के 395 रुपये के Plan को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। साथ ही यह प्लान MyJio ऐप पर भी मिल जाएगा। Jio 395 Plan कंपनी के Value पैक प्लान में से एक है।

719 रुपये वाला प्लान

इस Prepaid Plan में 84 दिन की वैलिडिटी (84 days Validity) के साथ कुल 168GB Data ऑफर किया जा रहा है। यह डेटा रोज 2GB (2GB Data Every Day) के हिसाब से आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। इस ऑफिर में Jio-to-Jio अनलिमिटेड कॉलिंग है। डेली 100 फ्री SMS देने वाले इस प्लान में Jio apps का फ्री Subscription मिलता है। ये प्लान उन लोगों के लिए सही है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है।

666 रुपये में मिलेगा 126GB तक डेटा

Jio के इस 84 days validity prepaid plan के तहत आपको रोज 1.5GB (1.5GB daily data) के हिसाब से कुल 126GB तक डेटा मिलता है। इस प्लान में unlimited Jio-to-Jio calling दी जा रही है। इसके साथ ही डेली 100 फ्री SMS ऑफर कर रहा है।ये प्लान डेटा और लंबी वैलिडिटी को देख रहे ग्राहकों के लिए अच्छा प्लान है।

Share Market Live - बाजार की फ्लैट शुरुआत, फोकस में ZEE, ONGC, LIC, Hindalco, BHEL

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।