भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए समय समय पर कई सारे लुभावने प्लान्स की पेशकश करती रहती है। इन प्लान्स में ग्राहकों को कई सारे बेनफिट्स भी मिलते हैं। इन बेनिफिट्स में हाई स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री एसएमएस जैसे कई सारे फायदे शामिल होते हैं। इसके अलावा इन प्लान्स में ग्राहकों को जियो सिनेमा और जियो सावन प्रो जैसे भी कई सारे एक्सट्रा बेनिफिट्स का ऑफर भी मिलता है। हालांकि अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने की झंझट से बचना चाह रहे हैं तो जियो आपके लिए अनुअल प्लान्स की पेशकश भी करता है। आइये जान लेते हैं अलग अलग जियो के एनुअल्स प्लान्स की सारी डिटेल्स के बारे में।
