Get App

Onion Price: ₹70 प्रति किलो पर पहुंचा प्याज का भाव, ₹100 तक जाने का अनुमान; ​फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

नवरात्रि के बाद से प्याज की कीमत बढ़ी है और इसमें उछाल दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। स्टॉक में मौजूद रबी प्याज खत्म होने और खरीफ प्याज के आगमन में देरी के कारण आपूर्ति की स्थिति खराब है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने NCCF और NAFED के जरिए पांच लाख टन का ‘बफर स्टॉक’ बनाए रखा है और आने वाले दिनों में अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने की योजना है।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 28, 2023 पर 2:21 PM
Onion Price: ₹70 प्रति किलो पर पहुंचा प्याज का भाव, ₹100 तक जाने का अनुमान; ​फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
सरकार ने चालू वर्ष 2023-24 में प्याज के लिए ‘बफर स्टॉक’ को दोगुना किया है।

त्योहारों के बीच प्याज की कीमत (Onion Price) लोगों के आंसू निकालने लगी है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में प्याज की खुदरा कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक पर पहुंच गई है। आने वाले सप्ताह में इसके 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच जाने का अनुमान है। नवरात्रि के बाद से प्याज की कीमत बढ़ी है और इसमें उछाल दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। इससे ग्राहकों के साथ-साथ बिक्री करने वालों की भी चिंता बढ़ गई है। केवल दिल्ली एनसीआर में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक, महाराष्ट्र में भी प्याज की कीमत बढ़ी है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के यशवंतपुर में एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (APMC) प्याज की बिक्री 65-70 रुपये प्रति किलो पर कर रही है।

न्यूज एजेंसी ANI के एक ट्वीट के मुताबिक, गाजीपुर सब्जी मंडी के एक प्याज विक्रेता का कहना है, 'प्याज की आमद कम है जिसके चलते कीमतें ऊंची हैं। आज 28 अक्टूबर को दरें 350 रुपये प्रति 5 किलोग्राम पर हैं। 27 अक्टूबर को ये 300 रुपये प्रति 5 किलो पर थीं। उससे पहले 200 रुपये थीं। एक सप्ताह पहले दरें 200 रुपये, 160 रुपये या 250 रुपये थीं। पिछले सप्ताह में दरें बढ़ी हैं। आपूर्ति में कमी के कारण कीमतों में इजाफा है।'

‘बफर स्टॉक’ से प्याज की बिक्री बढ़ाएगी सरकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें