SBI Positive Pay System: अपने ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखने के लिए बैंक समय समय पर अलग अलग तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। इन्हीं में से एक है चेक के जरिए होने वाले फ्रॉड को रोकना। मजबूत सेफ्टी सिस्टम, जालासजों तकनीकों को समझ कर और अपने ग्राहकों को अलर्ट करके बैंक होने वाले फ्रॉड को रोकने की कोशिश करते हैं। अब अपने ग्राहकों को चेक के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचाने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने पॉजिटिव पे सिस्टम को शुरू किया है।
