Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के लिए यह है सरकारी सुपरहिट स्कीम, रोज 100 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 15 लाख रुपये

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा की गई राशि बच्ची की उम्र 21 साल होने पर मेच्योर हो जाती है। 21 साल की उम्र के बाद पैसे निकाल सकते हैं। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 2:49 PM
Sukanya Samriddhi Yojana:  बेटियों के लिए यह है सरकारी सुपरहिट स्कीम, रोज 100 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 15 लाख रुपये
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बेटी का अकाउंट खोला जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार की ओर से कई स्माल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) चला रही है। ये योजनाएं उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो थोड़ा-थोड़ा पैसे निवेश करके भविष्‍य के लिए अच्‍छा-खासा फंड बनाना चाहते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। इसमें ब्‍याज भी अन्‍य योजनाओं के मुकाबले अच्छी मिलती है। इसके साथ ही टैक्स छूट में लाभ भी मिलता है। इसे आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खुलवा सकते हैं।

सालाना 1.5 लाख रुपये तक कर सकते हैं जमा

ये बेटियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की एक पॉपुलर योजना है। 10 साल तक की बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिक से अधिक 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। बेटी की 21 साल की उम्र होने पर यह योजना मैच्योर हो जाएगी। हालांकि, इस योजना में आपका निवेश कम से कम तब तक लॉक हो जाएगा। जब तक की बेटी 18 साल की नहीं हो जाती। 18 साल के बाद भी कुल पैसों का 50 फीसदी निकाल सकते हैं। जिसका इस्तेमाल वो ग्रेजुएशन या आगे की पढ़ाई के लिए कर सकती है। इसके बाद सारा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब वो 21 साल की उम्र की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें