टाटा मोटर्स 29 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में उतारेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार, जानें इसके फीचर

Tata Motors की अगले 5 वर्षों में भारतीय बाजारों में 10 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतारने की महत्वाकांक्षा है

अपडेटेड Apr 28, 2022 पर 11:51 AM
Story continues below Advertisement
Tata की Nexon EV को बाजार और ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Tata Passenger Electric Mobility) एक नए इलेक्ट्रिक व्हीकल को रोल आउट करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) की पूर्ण स्वामित्व वाली ईवी सहायक कंपनी ने पिछले कुछ दिनों में इस बारे में कई ट्वीट्स करके नई गाड़ी लॉन्च करने की घोषणा की है। अपने नवीनतम ट्वीट में कंपनी ने घोषणा की है कि उसका नया ईवी (EV) 29 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर बाजार में उतरने के लिए तैयार है।

कंपनी ने 2019 जिनेवा मोटर शो में पहली बार अल्ट्रोज ईवी कॉन्सेप्ट (Altroz EV concept) का अनावरण किया गया था। इलेक्ट्रिक हैचबैक 2020 ऑटो एक्सपो में भी शो पर थी। हालांकि Altroz EV के फीचर की अभी जानकारी नहीं हैं।

वहीं स्टैंडर्ड मॉडल से इसे अलग बनाने के लिए नई Altroz EV में कुछ डिजाइन बदलाव किये जाने की संभावना है। इतना ही नहीं यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।


Hot Stocks | जानिये पावर ग्रिड और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में निवेश करने से कैसे होगी शानदार कमाई

इसके अलावा, यह 60 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

दूसरी ओर यदि लंबी दूरी की Nexon EV लॉन्च की जाती है तो इसमें 40 kWh की बैटरी हो सकती है। ये एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अगले पांच वर्षों में भारत में विभिन्न श्रेणियों में 10 इलेक्ट्रिक कारों को बाजार में उतारने की अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा किया है।

आज यानी 28 अप्रैल 2022 को सुबह 11.25 बजे एनएसई पर Tata Motors का शेयर 0.29 प्रतिशत या 1.25 अंक ऊपर 431.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 536.70 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 268.45 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में Tata Motors के शेयर ने अब तक 430.80 का लो और 436 का हाई स्तर छुआ है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।