ट्राई के साथ होगी टेलीकॉम कंपनियों की बैठक, इन अहम मुद्दों पर फैसला संभव

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों और ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के साथ बैठक बुलाई है। 15 और 16 फरवरी की होने इस बैठक में ट्राई साल 2023 का रोडमैप तैयार करेगा। साथ ही दोनों सेक्टर से मुद्दे सुलझाने की कोशिश भी होगी

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 1:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्राई साल 2023 के लिए रोडमैप तैयार करने जा रहा है।

टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों और ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के साथ बैठक बुलाई है। 15 और 16 फरवरी की होने इस बैठक में ट्राई साल 2023 का रोडमैप तैयार करेगा। साथ ही दोनों सेक्टर से मुद्दे सुलझाने की कोशिश भी होगी। इस खबर पर विस्तार से बात करते हुए सीएनबीसी -आवाज के संवाददाता असीम मनचंदा ने कहा कि इस बैठक में टेलीकॉम सेक्टर के मुद्दे सुलझाने पर भी चर्चा की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक बैठक में टेलीकॉम कंपनियां व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एप्स के लिए रेगुलेशन बनाने की मांग करेंगी। बता दें कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे एप्स के लिए रेगुलेशन बनाने की मांग टेलीकॉम कंपनियां लंबे समय से करती आ रही है। साथ ही बैठक में टेलीकॉम कंपनियां सेटेलाइट स्पेक्ट्रम पर सिफारिश देने की मांग रखेंगी।

NSE फोन टैपिंग मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने NSE की पूर्व MD और CEO चित्रा रामकृष्ण को जमानत दी


2023 के लिए होगा रोड़मैप तैयार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्राई साल 2023 के लिए रोडमैप तैयार करने जा रहा है। इस मामले में ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के CEos न्यू टेरिफ ऑर्डर पर अपना पक्ष रखेंगे। खबर है कि टेलीकॉम कंपनियों और ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों के बीच होने वाली इस बैठक में ट्राई के साथ इंटरकनेक्शन एग्रीमेंट को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।