Get App

Telegram Scam: पैसा डबल करने का लालच पड़ा महंगा, मुंबई के शख्स को लगा 1 लाख रुपये का चूना

ऑनलाइन ठगी करने वाले धोखेबाज पहले लोगों को एक अजीबगरीब सा प्लान का ऑफर करते हैं। इसके बाद वे धीरे-धीरे शख्स के विश्वास को जीत लेते हैं और पीड़ित को यह अहसास भी नहीं होता है कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। कुछ समय बाद शख्स को पता चलता है कि उसने अपनी मेहनत की कमाई खो दी है। ऐसा ही एक मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है

Akhileshअपडेटेड May 29, 2023 पर 2:28 PM
Telegram Scam: पैसा डबल करने का लालच पड़ा महंगा, मुंबई के शख्स को लगा 1 लाख रुपये का चूना
एक फर्जी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल्स भरने के लिए शख्स को पहले बरगलाया गया था

Telegram Scam in Mumbai: भारत में ऑनलाइन फर्जीवाले के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग अपनी गाढ़ी कमाई के मामले में अजनबियों पर भरोसा न करके ऐसे जालसाजों से खुद को बचा सकते हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाले धोखेबाज पहले लोगों को एक अजीबोगरीब सा प्लान ऑफर करते हैं। इसके बाद वे धीरे-धीरे शख्स के विश्वास को जीत लेते हैं और पीड़ित को यह अहसास भी नहीं होता है कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। कुछ समय बाद शख्स को पता चलता है कि उसने अपनी मेहनत की कमाई खो दी है। ऐसा ही एक मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को जालसाजों ने पैसे डबल करने का लालच देकर ऑनलाइन इंवेस्टमेंट कराया और बाद में उस शख्स को लगभग 1 लाख रुपये का चूना लग गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के पनवेल में रहने वाला एक 27 वर्षीय व्यक्ति लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन टेलीग्राम (messaging application Telegram) पर इंवेस्टमेंट स्कीम की तलाश कर रहा था। उस व्यक्ति को दो साइबर अपराधियों ने ठगा था, जिन्होंने उसे एक ऑनलाइन इंवेस्टमेंट स्कीम पर भारी रिटर्न देने का वादा किया था।

ऐसे ठगी का शिकार हुआ शख्स

मामले में FIR पहले दर्ज कराई जा चुकी है। FIR के अनुसार, एक फर्जी वेबसाइट पर अपनी पर्सनल डिटेल्स भरने के लिए शख्स को बरगलाया गया था। टेलीग्राम के जरिए उस आदमी का अकाउंट खोला गया था। इसके बाद पीड़ित को 1,000 रुपये निवेश करने के लिए कहा गया और उसके बदले उसके टेलीग्राम अकाउंट में 1,620 रुपये की शेष राशि दिखाई दी। इससे उसे विश्वास हो गया कि उन्होंने 620 रुपये कमाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें