प्याज की महंगाई थामने के लिए सरकार का कदम, मार्च 2024 तक एक्सपोर्ट पर लगाई रोक

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सरकार ने प्याज की कीमत में वृद्धि को रोकने के लिए इस साल अगस्त में प्याज पर 40 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लगाया था। यह 31 दिसंबर तक लागू है। इसके बाद अक्टूबर माह के अंत में प्याज के एक्सपोर्ट के लिए न्यूनतन 800 डॉलर (करीब 66.7 हजार रुपये) प्रति टन का भाव फिक्स किया गया था

अपडेटेड Dec 08, 2023 पर 12:10 PM

Ban on Onion Export: सरकार ने प्याज (Onion) की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और इसकी कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्याज के एक्सपोर्ट पर अगले साल मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया है। यानी कि अब मार्च 2024 के आखिर तक प्याज को देश से बाहर नहीं भेजा जा सकेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि प्याज के निर्यात की नीति को 31 मार्च, 2024 तक मुक्त से प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है।

सरकार ने प्याज की कीमत में वृद्धि को रोकने के लिए इस साल अगस्त में प्याज पर 40 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लगाया था। यह 31 दिसंबर तक लागू है। इसके बाद अक्टूबर माह के अंत में प्याज के एक्सपोर्ट के लिए न्यूनतन 800 डॉलर (करीब 66.7 हजार रुपये) प्रति टन का भाव फिक्स किया गया था। कहा गया था कि यह फैसला इस साल के आखिर यानी 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगा। 800 डॉलर प्रति टन का MEP (Minimum Export Price) लगभग 67 रुपये प्रति किलोग्राम के बराबर है।

24 अक्टूबर के बाद से बढ़ी थीं कीमतें


अक्टूबर-नवंबर माह में देश में प्याज की खुदरा कीमत 80-90 रुपये प्रति किलो तक चली गई थी। 24 अक्टूबर को नवरात्रि खत्म होने के तुरंत बाद प्याज की कीमतों में वृद्धि हुई। तब तक प्याज 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी। प्याज की बढ़ती कीमतों को देखकर केंद्र सरकार ने 27 अक्टूबर को खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की बिक्री बढ़ाने का फैसला किया।

RBI के एक फैसले ने बाजार में भरा दम, NSE Nifty पहली बार 21000 के पार

सरकार ने FY24 में बफर स्टॉक किया दोगुना

सरकार ने चालू वर्ष 2023-24 में प्याज के लिए ‘बफर स्टॉक’ को दोगुना किया है। इससे घरेलू उपलब्धता में सुधार होगा और आने वाले दिनों में बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगेगा। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने NCCF और NAFED के जरिए पांच लाख टन का ‘बफर स्टॉक’ बनाए रखा है और आने वाले दिनों में अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने की योजना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।