Tomato Price Hike: देश भर में टमाटर की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। आमतौर पर जब भी सब्जियों के दाम बढ़ते हैं तो इसका फायदा किसानों को बहुत कम मिल पाता है। लेकिन टमाटर के बढ़ते दाम से महाराष्ट्र एक किसान की किस्मत ही बदल गई। पुणे के नारायणगंज के रहने वाले किसान तुकाराम भागोजी ने एक महीने में टमाटर की बिक्री से करोड़ों रुपये कमा लिये। तुकाराम ने एक महीने में 13000 क्रेट टमाटर बेचकर 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। उनके पास कुल 18 एकड़ खेती हैं। जिसमें तुकाराम का परिवार 12 एकड़ खेत में टमाटर उगाते हैं।
