बाजार में अब भी टमाटर की कीमत (Tomato Price) 130 से 140 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। ऐसे में सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए सरकारी संस्थाओं के जरिए सस्ते दाम पर टमाटर बेचने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (NCCF) ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ हाथ मिलाया और दिल्ली में 70 रुपए प्रति किलोग्राम की कम कीमत पर टमाटर बेच रहे हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि अब आप कम कीमत पर ऑनलाइन घर बैठे टमाटर मंगा सकते हैं।
